राप्ती नदी का जलस्तर बढने से उससे सटे दर्जनो गांव पर मंडराने लगा खतरा।


श्रावस्ती।जनपद के दर्जनों गाँव एक बार काल की गाल में समा सकते है क्योकि राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढने से उससे सटे दर्जनो गांवो पर फिर से खतरा मडराना शुरू हो गया है।
रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगो की एक बार फिर से मुश्किलो का सामना कर सकता है।फ़िलहाल इसी खतरे को लेकर गाँव के लोग रात-रात भर जगकर अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर सजग दिखाई दे रहे है। राप्ती नदी से सटा हुआ गांव मनिकापुर की हालत यह है कि जलस्तर बढने से कटान इतनी तीब्र हो रही है कि नदी के लहरो से मिट्टी जमीदोज हो रही है।
ऐसे हालत मे ग्रामीण विद्याराम यादव,विक्रम,नन्दू अपने ही आशियाने पर स्वयं ही हथौड़ा चलाने को मजबूर है।
जबकि जिला प्रशासन द्वारा राप्ती नदी के जलस्तर पर बराबर निगाह रखी जा रही है।मौके पर तहसीलदार भिनगा राजेश सिंह, मो0 उमर लेखपाल,राम लखन मिश्र लेखपाल,बालकराम लेखपाल,रामधीरज चक्रवर्ती कानूनगो,किसान यूनियन के अध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा पहुचकर कटान पीडितो से मुलाकात की और आवश्यक इंतजाम मुहैया कराने की बात कही।तहसीलदार भिनगा ने कटान पीडित परिवार को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हर तरह से उनके साथ है।और हर स्थित से निपटने के लिए तैयार है।

इसरार अहमद
CARE OF MEDIA

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीं और उनके भतीजे आज सुरक्षित स्वदेश लौट आए