अवैध शराब बनाने व बेचने वाले जाएगें जेल - डीएम श्रावस्ती



श्रावस्ती।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि अवैध अड्डो से बिकने वाली मदिरा का सेवन न करे।
जिलाधिकारी श्रावस्ती ने सभी जनपदवासियो से अपील करते हुए कहा कि अवैध अड्डो से बनने व बिकने वाली मदिरा का सेवन बिलकुल न करें।यह बहुत ही घातक सिद्ध हो सकती है।
क्योंकि अवैध अड्डों से मिलने वाली मदिरा जहरीली हो सकती है,तथा इसमें मिथाइल अल्कोहल भी हो सकता है,जो एक विष है तथा इसके अल्प मात्रा के सेवन से आॅखों की रोशनी जाने के खतरे के साथ व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।
यदि किसी को अवैध मदिरा की बिक्री की सूचना प्राप्त होती है तो जिला आबकारी अधिकारी प्रेम सागर के मोबाइल नम्बर 9454465645 पर,व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-01जगजीवन प्रसाद के मोबाइल नम्बर 9454466253 तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-02 हृदय नारायण पाण्डेय के मोबाइल नम्बर 9454466594 पर तत्काल सूचना दें।तांकि उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीं और उनके भतीजे आज सुरक्षित स्वदेश लौट आए