सत्ता परिवर्तन होते ही पूर्व सत्ता पक्ष के ब्लॉक प्रमुखो और जिला पंचायत अध्यक्ष पर लटकी तलवार।



रिपोर्ट:इसरार अहमद
श्रावस्ती।"जिसकी लाठी उसकी भैस"जी हाँ यह कहावत चरित्राथ हो रही है अब उत्तर प्रदेश में।क्योकि यूपी की सत्ता बदलते ही यूपी के कई जनपदों सहित श्रावस्ती जनपद में भी पूर्व सत्ता पक्ष के काबिज ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर अविश्वाश प्रस्ताव लाकर उनको बदलने की रणनिति तैयार की जा रही थी।
आपको बतादे कि श्रावस्ती जनपद के 5 ब्लॉक है जिसमे 1 पूर्व सत्ता पक्ष द्वारा नवसृजित ब्लॉक है बाकी 4 ब्लॉकों में 1 पर सत्ता पक्ष भाजपा का प्रमुख,1 पर बसपा का प्रमुख और शेष 2 पर पूर्व सत्ता पक्ष के सपा प्रमुख काबिज है।और जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष पर भी पूर्व सत्ता पक्ष की विधायिका इन्द्राणी वर्मा की बेटी काबिज है।लेकिन उत्तर प्रदेश की सत्ता पर भाजपा के कब्जा होते ही मात्र कुछ ही महीनो में 2 ब्लॉक प्रमुखो और जिला पंचायत अधक्ष्य के प्रति अविश्वाश प्रस्ताव लाकर उनको पद मुक्त करने हेतु भाजपा नेताओ द्वारा रणनिति बनाकर युद्ध स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया था।
इसी क्रम में श्रावस्ती सांसद, विधायक व भाजपा नेताओ की अगुवाई में पूर्व सत्ता पक्ष की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती की कुर्सी पर काबिज व पूर्व विधायिका इन्द्राणी वर्मा की पुत्री साक्षी वर्मा के खिलाफ जिला पंचायत सदस्यों को DM श्रावस्ती के सामने परेड कराकर अविश्वाश प्रस्ताव लाया जा चुका है।बस अब फाइनल डिसीजन का इंतज़ार है।उसी क्रम में अब पूर्व सत्ता पक्ष के सिरसिया ब्लॉक प्रमुख मंजूर खान के विरोध में श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा की अगुवाई में व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती रमन सिंह और तमाम भाजपा नेताओ के साथ सिरसिया ब्लॉक के 109 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 79 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने DM श्रावस्ती के समक्ष परेड करके अविश्वाश प्रस्ताव सौपा।साथ ही क्षेत्र ब्लाक प्रमुख पर वित्तीय अनियमितता के गम्भीर आरोप लगाकर उन्हें हटाने की माँग की।
अब जमुनहा ब्लॉक में भी इसी रणनिति के तहत भाजपा नेताओ ने अपना कार्य करना शुरू कर दिया है।
आपको बतादे कि इस सीट पर सपा से कई बार विधायक रह चुके शब्बीर अहमद बाल्मीकि की पुत्री इरम बाल्मीकि निर्विरोध विराजमान हुयी थी।लेकिन अब सत्ता बदलते ही उनपर भी काले बादल मंडराने लगे है।क्योकि भाजपा कार्यकर्ताओ ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वाश प्रस्ताव लाने के लिये क्षेत्र पंचायत सदस्यों से जनसम्पर्क शुरू कर दिया है।
ब्लॉक जमुनहा क्षेत्र के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख को हटाने हेतु एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है।
जिसमे कमलेश मिश्रा,शिवपाल वर्मा,दिनेश प्रताप सिंह,हरीश जयसवाल,सुंदर लाल मौर्य, जगदम्बिका प्रसाद वर्मा,प्रह्लाद गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा उतावला हो करके क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घर जाकर जनसम्पर्क तेज कर दिया है।और भाजपा कार्यकर्ताओ का कहना है की जल्द ही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान में ऑनलाइन होंगे आवेदन

ऐसा पत्रकार जिससे आपको भी घृणा हो जाए, चाय वाले से मांगी 25 हजार की चौथ

*नगर निगम की लापरवाही से दिनभर जलती रहीं लाइटें,कैमरे में कैद लापरवाही की देखें वीडियो