विवाहित महिला की इलाज के दौरान मौत!परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


इसरार अहमद
श्रावस्ती।जनपद के थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम इटवरिया मे एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गयी।मृतका की माँ ने जताई हत्या की आशंका।तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज।
मिली जानकारी के अनुसार इकौना थाना के अंतर्गत ग्राम इटवरिया निवासी तैयब की पत्नी रसूला का इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मृतका रसूला का विवाह दो वर्ष पूर्व ग्राम इटवरिया के मजरा रेहारनपुरवा निवासी तैयब उर्फ छोटकऊ के साथ हुई थी।
सूत्रो की माने तो पति-पत्नी के संबंध सामान्य नहीं थे।सोमवार की सुबह हाजिरा के पेट में दर्द की शिकायत पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर कर दिया था।जहां पर देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतका की मां शैहूना की ओर से दामाद पर पुत्री को मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पी.एम.के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजित राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीं और उनके भतीजे आज सुरक्षित स्वदेश लौट आए