इस लड़की थाने में कर डाली पुलिसवालों की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
हाल ही मे एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से से शेयर किया जा रहा है। जिसमें एक लड़की पुलिस वालों के साथ हाथापाई होती दिखाई पड़ती हैं। वीडियो में देखने से साफ पता चल रहा है कि लड़की नें अत्याधिक ड्रिंक किया हुआ है और नशे में वह पुलिस वालों को मारती हुई नजर आ रही है।
यह खबर मुंबई की बताई जा रही हैं। इस वीडियो में इस लाल शर्ट वाली लड़की नें अत्य़ाधिक शराब पीने के कारण आपा खो दिया और पुलिस वालों के साथ झपट पड़ी। लड़की इतना ज्यादा आक्रामक दिख रही थी कि उसने कईं पुलिस वालों को थप्पड़ और लात भी जड़ दिया और पुलिस ऑफिसर्स शर्म और इज्जत का लिहाज करते हुऐ उसको छोड़ते रहे।
इस लड़की को महिला पुलिस समेत कईं लोग संभालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन ये लड़की संभलने का नाम ही नहीं ले रही थी साथ ही पुलिस वालों को गंदी-गंदी गालियां भी दे रही थी। सोशलमीडिया पर ऐसे दो वीडियो वायरल हो रहे हैं जो दोनो एक ही जगह के हैं और एक के बाद एक बनाए गए हैं।
लड़की पुलिस वालों को धमकी देती हुई कईं गालियां दे रही थी और साथ ही बोल रही थी कि मैं सिर्फ अपने बाप की सुनती हूं उनके अलावा किसी की नहीं सुनती और वीडियो देखकर आप खुद ही समझ जाएंगे कि बाप की सुनने वाली लड़के के अंदर कैसे संस्कार कूट-कूटकर भरे गए हैं।



Comments
Post a Comment