भाजपा के रामराज में बिना सुविधा शुल्क अदा किये गरीबों को नही मिल रहे आवास


इसरार अहमद/शिव शंकर
श्रावस्ती।जी हाँ सरकार तो गरीबो असहायों की सहायता करने के लिए नई-नई योजनाये बनाकर गाँवो का विकास तो करना चाहती है।लेकिन गरीबो का खून चूसने वाले कुछ अधिकारी तो सरकार की योजनाओ की बोली लगाकर उसे नीलाम करते है।
मामला श्रावस्ती जिले के विकास खण्ड सिरसिया के ग्राम सभा शिवगढ़ खुर्द का है जहाँ पर ग्राम प्रधान कुन्नू लाल और ग्राम विकास अधिकारी नागेन्द्र पर गाँव के ही निवासी ने लोहिया आवास के बदले 50 हजार रूपये मांगने का आरोप लगाया है।
प्रार्थी का आरोप है कि आवासीय सुची में नाम होते हुए भी रुपया न देने के कारण नाम कटवा दिया।क्योकि प्रधान व सेक्रेटरी ने आवास के बदले 50,हजार की डिमांड की थी जो गरीब होने के कारण हमारे पास नही था।
 जबकि प्रार्थी विश्वनाथ तथा अली अहमद घोलिया के रहने वाले है तथा उनके पास न तो पक्का मकान है न तो छप्पर ही है।
इस मामले को लेकर जब ग्राम विकास अघिकारी नागेन्द्र वर्मा से फोन पर जानकारी लेने के लिए सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह आरोप निराधार है।
हाँ वह पाने के हकदार थे इसीलिए उनका नाम पिछले वर्ष लोहिया आवास में लिखकर भेजा गया था।और उसका नाम भी आया था किन्तु जाँच के उपरांत आवास में कटौती के कारण उस लाभार्थी का नाम कट गया।
अब प्रधानमन्त्री आवास में नाम दे दिए है जो चयन होकर आ जायेगा। जबकि प्रार्थी खण्ड विकास अधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री तक प्रार्थना पत्र भेज चुका है।
लेकिन शासन की तरफ से न तो कोई भी जाँच हुयी और न ही उसे कोई अस्वासन ही मिला। ऐसे में किसान मजबूर है तथा किसान द्वारा ये बताया गया की सरकार द्वारा कोई भी सुविधा नही मिल रही है।

वैसे जनपद में आवास चयन को लेकर सुविधा शुल्क लेने का मामला कही न कही जरूर सुनाई देता है।अब यह अलग बात है कि आज गरीब युवक खुद ही इन अफसरों का काला चिठ्ठा खोल रहा है।यह मामला गम्भीर और जाँच का विषय है।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने