13 दिवसीय परिवार विकास मेले का सांसद मुकेश राजपूत ने फीता काटकर किया शुभारंभ


फर्रुखाबाद: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय 13 दिवसीय परिवार विकास मेले का शुभारम्भ किया गया| जिसमे परिवार विकास से सम्बन्धित जानकारी दी गयी|

लोहिया अस्पताल के ओपीसी हाल में सांसद मुकेश राजपूत ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर परिवार विकास मेले का शुभारम्भ किया| जिसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, बाल स्वास्थ्य पोषण माह, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम व परिवार नियोजन, मधुमेह व रक्त चाप आदि के स्टोल लगाये गये| यह मेला 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा| सांसद ने सभी काउंटरो पर जाकर जानकारी ली|
सांसद के आने से पूर्व जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार चले गये| सीएमओ चन्द्र शेखर व सीएमएस बीबी पुष्कर आदि मौजूद रहे|

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने