गाँधीगिरी पार्ट 2: सत्ता के गलियारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे?


मोहम्मद जाहिद
एक विनम्र तरीके से भी आप दुनियाँ को हिला सकते हैं:-महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)

जरूरी नहीं की सत्ता पर असीन राजनेताओं की कुंभकर्णीय नींद तोड़ने के लिए इंकलाबी आंदोलन ही एक मात्र रास्ता हो। बहोत हद तक गाँधीवादी आंदोलनों की प्रासंगिकता आज भी बरकरार है।

हमारी आपकी , हम सबकी , एक "काली पट्टी" मुहिम मात्र ने उनकी आँखों पर पड़ी काली पट्टी को खोलने का काम किया है। यानि कि हमारी आपकी गाँधीवादी मुहिम #EidWithBlackBand कारगर साबित हुई थी। दुनिया तक आवाज़ पहुँची , दुनिया का ध्यान हमारे आपके ऊपर हुए ज़ुल्म की तरफ खिंचा , दुनिया हिली , देश हिला , सरकार हिली और सबसे बड़ी बात प्रधानमंत्री मोदी जी की ज़बान हिली।

हर बार चुपचाप सबकुछ देखते रहने से अच्छा था कि हमसे जितना बन सका उतना करके सरकार को दिखा दिया कि नहीं हमारे अंदर की गैरत अभी ज़िंदा है।

आप हमारे दिलों में भले ही ये वसवसा डाल चुके हैं कि हमारे आंदोलन अराजक हो जाया करते हैं लिहाज़ा हम सड़कों पर उतरकर एहतेजाज करने से कतराने लगे थे। लेकिन हमने इस तरफ़ कभी ध्यान ही नहीं दिया कि हम गाँधीवादी तरीके से भी एक बड़ा एहतेजाज कर सकते हैं।

हुकूमत के सामने अपना गुस्सा और विरोध दर्ज करा सकते हैं। पर इस ईद बकायदा हमने करके दिखाया और उसका जितना भी हुआ असर भी हमें साफ़ साफ़ दिखाई दिया। अख़लाक़ से लेकर नजीब तक के मसलों पर मूंह में दही जमाए बैठे मंत्री से लेकर संत्री तक सब बोल उठे।

इंशाअल्लाह काली पट्टी मुहिम की ही तरह आप सबका साथ और सहयोग रहा तो अगस्त में हम एक और गाँधीवादी तरीका अपनाकर हुकुमत को ये बताने की कोशिश करेंगे की हम किसी भी कीमत पर भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर कभी हावी होने नहीं देंगे।

गोडसेवादी विचार-धारा को गाँधीवादी विचार-धारा पर हावी होने नहीं देगे। हमसे जो बन पड़ेगा जितना बन पड़ेगा हम गाँधीवादी तरीके अपनाकर यूँ हीं देश और दुनियाँ को अपनी बात सुनने पर मजबूर करते रहेंगे। सत्ता के गलियारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई