स्पाइस गर्ल बैंड की पूर्व सदस्य मेल बी के पास बचे हैं मात्र 961 पोंड

लॉस एंजेलिसस्पाइस गर्ल बैंड की पूर्व सदस्य अपनी विलासितापूर्ण जीवनशैली पर 3.8 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी हैं और अब उनके बैंक खाते में सिर्फ 961 पाउंड बचे हैं।

मेल बी (42) शुक्रवार को अदालत में अपने अलग हो चुके पति स्टीफन बेलाफोंटे का सामना करना के लिए पेश हुईं, जिन पर उन्होंने शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

वेबसाइटटेलीग्राफ डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक लॉस एंजेलिस की ऊपरी अदालत को बताया गया कि बेतरीब और विलासतिापूर्ण जीवनशैली के कारण दोनों पर काफी ज्यादा कर्ज है।

बेलाफोंटे की वकील ग्रेस जैमरा ने कहा कि उनकी (मेल बी) जीवनशैली असाधारण और विलासितापूर्ण थी। उन्होंने स्पाइस गर्ल्स से कमाए सभी पैसे खर्च कर दिए, जो कम से कम पांच करोड़ डॉलर था।

मेल बी की ओर से उनकी वकील जैकलिन डेविस ने टैक्स को लेकर परेशानियों के बारे में बात की और कहा कि वे लगातार पैसे उड़ाते जा रहे थे।

शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ की जज मेल बी ने 2007 में फिल्म निर्माता बेलाफोंटे से शादी की थी और आपसी मतभेदों का हवाला देते हुए इस साल 20 मार्च को तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने