ये हैं इस दौर के पत्रकार! दस हजार रुपये दो नही तो जेल भिजवा देंगे
लखनऊ। प्रधानमंन्त्री नरेन्द्र मोदी भले ही मीडिया में भरी गन्दगी साफ कर रहे हो लेकिन मीडिया में भरी गन्दगी साफ होने का नाम नही ले रही है। ऐसे लखनऊ के अनेको कथित पत्रकार अस्पतालो ,यातायात चौराहो गैस एजेन्सियो ,थानो आदि अनेको स्थानो पर जाकर पहले तो सम्बन्धितो को अर्दब में लेते है मामला न बनने पर जेल भिजवाने की धमकी तक दे डालते है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ से प्रकाशित मोजेस न्यूज के दो लड़कियॉ दो पुरुष पत्रकारो व समाचार पत्र सम्पादक के द्वारा दुबग्गा हास्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर पर लग्जरी गाड़ी इनोवा गाड़ी यूपी ३२एच.एफ-0105 दस्तक देकर हास्पिटल संचालक से दस हजार रुपये की मॉग की गयी मॉग पूरी न होने पर हास्पिटल बन्द करने की धमकी दी गयी।
वसूली करने गये पत्रकारो द्वारा वसूली का दबाव बनाने के लिए वर्ष-२अक-६३ दिनॉक-१६ से २२ जून का पेपर दिया गया जिसमें लगभग सात लोगो को झोला छाप डाक्टर होने की फोटो लगायी का पेपर दिया अवैध वसूली का यह कोई एक मामला नही है । सूबे की राजधानी में ऐसे अनेको मामलो को कथित पत्रकारो द्वारा अवैध वलूली की जाती है। जब मामले की जानकारी पर पहुँचे आपरेशन टाइम्स पत्रकार ने जानकारी मॉगी गयी तो विज्ञापन मॉगने की बात कहते हुए जानकारी न देकर इनेवा गाड़ी में बैठकर चले गये।

Comments
Post a Comment