फर्रुखाबाद-वन विभाग की लापरवाही ने एक मासूम की ले ली जान


फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम रूनी के निकट छिबरामऊ मार्ग पर बीते लगभग एक सप्ताह से सड़क पर पेंड पड़ा था| लेकिन वन विभाग ने उसे हटाना उचित नही समझा| जिससे बीती रात युवक की टक्कर लगने से मौत हो गयी| मौत होते ही वन विभाग को पेंड हटाने की सुध आयी|

शेरा अपने तीन साथियों के साथ वाइक पर आ रहा था| पुलिस का कहना है कि इसी पेंड से टक्कर लगने से उसकी मौत हो गयी| युवक शेरा की मौत होने जाने की खबर के बाद सुबह थानाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने मौके पर जाकर सड़क किनारे पड़े पेंड का जायजा लिया| मामला अफसरो के संज्ञान में आने पर वन विभाग हरकत में आया|
जिसके बाद अपनी गर्दन फंसते देख वन विभाग के अफसर मौके पर पंहुचे और पेंड को काटना शुरू किया | वन दरोगा दिनेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें पता ही नही था की पेंड सड़क पर पड़ा था| उन्हें वन रक्षक राजेन्द्र ने जानकारी नही दी| उन्होंने बताया की वन रक्षक के खिलाफ कार्यवाही होगी|

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने