आज़म खाँ के मुँह में जो आता है उसे बोल जाते हैं और हमेशा आरोपों से घिरे रहते हैं?


देहात में एक कहावत कहते हैं कि -"जाति स्वाभाव कबौ नहि छूटै कुकुर टांग उठायकै - ---"। जिस मनुष्य का जो स्वाभाविक होता है उसमें कभी जल्दी परिवर्तन नहीं होता है और वह अपने स्वाभाविक के अनुकूल ही कार्य व्यवहार करता है।कुछ लोग ऐसे बेहया होते हैं जिनके ऊपर किसी के कहने का कोई फर्क या कोई शर्म लिहाज नहीं होती है।राजनीति में अबतक अन्य विषयों को लेकर राजनीति की जाती थी लेकिन कभी देश की एकता अखंडता और फौज के मनोबल को नहीं गिराया जाता था।इधर हमारी राजनीति कुछ ऐसे मोड़ पर आ गयी हैं जहाँ पर न तो राष्ट्रप्रेम है और न ही फौज के प्रति सम्मान ही शेष बचा है।
वर्तमान राजनीति में कुछ राजनेता ऐसे निकले हैं जिनके लिये राजनीति और सत्ता ही सबकुछ है।ऐसे ही राजनेताओं ने सत्ता के लिये देशप्रेम एकता अखंडता सबकुछ दाँव पर लगा दिया है।इन्हीं राजनेताओं की राजनीति की देन है कि समाज की कौमी एकता समाजिक समरसता साम्प्रदायिक सौहार्द सबकुछ छिन्न भिन्न हो रहा है।जातीय साम्प्रदायिक व पारिवारिक हिंसा होने लगी है।उत्तर प्रदेश में सपा के बहुचर्चित कद्दावर नेता माने जाने वाले आजम खाँ अपने साम्प्रदायिक व ऊलूल जलूल बयानबाजी के लिये हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।उनके मुँह में जो आता है उसे बोल जाते हैं और हमेशा आरोपों से घिरे रहते हैं।
सपा माने और चाहे न माने उसे गर्त में पहुँचाने में नेता जी का कम योगदान नहीं है।इधर चुनाव परिणाम आने और योगी के शपथ लेने के बाद नेता जी इतना सहम गये थे कि बोलना बंद कर दिया था लेकिन अब उन्हें शायद अहसास होने लगा है कि योगी मोदी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पायेगें।अगर आजम खाँ में जरा भी देशभक्ति होती तो जो टिप्पणी उन्होंने हमारी सेना पर की है वह नहीं करते।राजनेता होने का मतलब यह नहीं होता है कि जो मुँह में आये वह बक दिया जाय। ऐसे बदजुबान लोगों की जुबान पर लगाम लगाने की जरूरत है।
हम यहाँ पर हिन्दू मुसलमान की बात नहीं करते हैं क्योंकि ऐसे स्वार्थी लोगों का कोई मजहब नहीं होता है। कोई भी मजहब आपस में बैर करने की शिक्षा नहीं देता है।मतदाताओं का समर्थन उनके लिये अच्छे कार्य करके लिया जाना चाहिए जाति धर्म सम्प्रदाय के नाम भावनाओं को भड़काकर नहीं।समाज में जाति धर्म सम्प्रदाय की भावना भड़काकर राजनीति करने वालों को राष्ट्रद्रोही घोषित करके उनके साथ दुशमनों जैसा सलूक किया जाना चाहिए।हमारी प्रजातांत्रिक व्यवस्था किसी को भी जाति धर्म सम्प्रदाय भड़काकर राजनीति करने की इजाजत नहीं देती है।
आजम खाँ ने जिन शब्दों का प्रयोग हमारी सेना के प्रति किया है निश्चित तौर उसकी जितनी निंदा की जाय उतनी कम होगी।हमारी सेना का गौरवशाली इतिहास रहा है और वह दुनिया के विभिन्न देशों में भी जा चुकी है किन्तु चरित्र हीनता की बात कभी किसी ने नहीं कही।आजम खाँ के बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि एक हमारी सेना और सुरक्षा बल ही ऐसे हैं जिनकी बदौलत हम सब अमन चैन से रहते सोते खाते हैं और हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं।
हमें जितना गर्व अपने देश पर है उतना ही गर्व हमें अपनी सेना पर है।सेना में नेताजी के घर के लोग नहीं बल्कि हमारे घर परिवार के लोग भर्ती होते हैं।सेना को गाली देने का मतलब देश के किसानों मजदूरों व्यवसाइयों को गाली देने के बराबर होता है। सेना में सभी देशभक्त जवान होते हैं उनमें कोई हिन्दू मुसलमान सिख ईसाई या स्वर्ण दलित नहीं होता है।सेना को लक्ष्य बनाकर राजनीति करना उचित नहीं है।
              भोलानाथ मिश्र
     वरिष्ठ पत्रकार/ समाजसेवी
 रामसनेहीघाट,बाराबंकी यूपी

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई