सरकार को झटका गाय पर लगे इस प्रतिबन्ध पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक


सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के उस विवादित अधिसूचना पर रोक लगा दिया है जिसमें गाय सहित अन्य वंशजों के खरीद-बिक्री पर रोक लगा दिया गया है. अब केंद्र सरकार अगले तीन महीने में नया नियम लेकर आएगी.

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मांस बिक्री के लिए गाय और उनके वंशजों की खरीद और बिक्री पर रोक के लिए नियमों में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है. केंद्र सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में बैकफुट पर दिखी. केंद्र सरकार ने कहा कि वह मद्रास हाईकोर्ट के द्वारा जारी रोक में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी.

गौरतलब हो कि मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के इस विवादित नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने आज स्पष्ट किया कि यह रोक पूरे देश में जारी रहेगा न कि सिर्फ तमिलनाडु में.

केंद्र सरकार ने इशारा दिया कि जारी किए गए नए नियम के नोटिफिकेशन को लागू नहीं करवाएगी. इस विवादित नोटिफिकेशन में केंद्र सरकार ने गाय और उनके वंशजों की बिक्री और खरीद पर सीधे तौर पर रोक लगा दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका कर्ता से कहा कि सरकार द्वारा अगले तीन महीने बाद जारी होने वाले नए नोटिफिकेशन को देखें और अगर नए नियमों से कोई परेशानी हो तो दोबारा याचिका दायर कर सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने