एक जानवर की जान एक इंसान की जान से ज्यादा कीमती कैसे हो सकती है ?


वसीम अकरम त्यागी

  • जुनैद इसलिये मार दिया गया क्योंकि वो ट्रेन में लड़की छेड़ रहा था।
  • पहलू खान इसलिये मार दिया क्योंकि वह तस्करी के लिये गाय ला रहा था।
  • अखलाक इसलिये मार दिया क्योंकि उसके फ्रिज में गोमांस था।
  • 12 साल का मजलूम अंसारी और उसका चाचा इसलिये मार दिये गये क्योंकि वे काटने के लिये गाय ले जा रहे थे।
  • झारखंड के 18 लोग इसलिये मार दिये क्योंकि वे बच्चा चुरा रहे थे।
  • बंगाल के तीन लोग और गुहाटी के दो लोग इसलिये मार दिये क्योंकि वे गाय चुरा रहे थे।
  • उस्मान को बेरहमी से पीटकर उसका घर इसलिये जला दिया गया क्योंकि उसने अपनी ही गाय की हत्या की थी।
  • अलीमुद्दीन को इसलिये मार दिया क्योंकि वह गौमांस लेकर जा रहा था।

ऐसे कुतर्क उन लोगों की तरफ से आते हैं जिन्हें इन हत्याओं का जरा भी मलाल नहीं, बल्कि वे इन हत्याओं के पक्ष में ऐसे कुतर्क और झूठ फैलाते हुऐ मिलते हैं। हर एक हत्या का उनके पास कुतर्क है अखलाक से लेकर अलीमुद्दीन तक उन्हें हर हत्या से प्यार है नफरत नहीं।
इन्हें न तो कानून से मतलब है और मानवीय मूल्यों से इन्हें इससे भी मतलब नहीं कि एक जानवर की जान एक इंसान की जान से ज्यादा कीमती कैसे हो सकती है ? अक्सर ऐसी हत्याओं के समर्थक मुसलमानों को आतंकवादी कहते हुऐ मिल जायेंगे, उन्हें इस्लाम को भी आतंकवाद का धर्म कहने से कोई परहेज नही है। वही लोग जो आईसिस को सीधे सीधे इस्लाम और मुसलमानो से जोड़ते हैं उन्हें गौआतंकियों को गोरक्षक कहने में जरा भी शर्म नही आती। यहां से हिन्दू धर्म के धर्मगुरुओ की जिम्मेदारी शुरू होती है। क्या कोई शंकराचार्य आगे आकर कहेंगे कि गौआतंकियों का हिन्दू धर्म से कोई लेना नहीं है ?
क्या अब मुसलमानों की तरह शंकराचार्य भी बड़े बड़े सम्मेलन करके कहेंगे कि हिन्दू धर्म का आतंकवाद से कोई संबध नही जो आतंकवादी है हिन्दू धर्म का रक्षक नहीं हो सकता ? शायद नही क्योंकि हिन्दू धर्म को बड़ी चालाकी से भाजपा ने हाईजैक कर लिया है, अब भाजपा ही धर्म है और भाजपा की भक्ती ही ईश्वर की भक्ती है।

Comments

Popular posts from this blog

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन