मुख्यमंत्री योगी के वादों को तोड़ रही बारिश, आगरा के वी वीआईपी रोड की बुरी हालत
बारिश ने आगरा की सड़कों को पानी से समुन्द्र बना रखा है।जनता, राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जी हां आगरा शहर में जगह जगह बारिश के पानी ने किल्लत कर रखी है।जगह जगह सड़को, गलियों में बारिश से गड्डों में पानी भरना शुरू हो गया है ये हालात तब हैं जब मानसून का मौसम अभी शुरू भी नही हुआ है खैर तो तब की है जब मानसून शुरू होंगे।हालांकि वो बात अलग है जब मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ ने कहा था कि उत्तरप्रदेश की हर सड़क से गड्डों का नामो निशान मिटा दिया जाएगा।
यहां तो आगरा शाहगंज थाने के वी वीआईपी मार्ग खेरिया मोड़ एयरफोर्स स्टेशन पर हल्की सी बारिश से तकरीबन 2 से 3 फ़ीट पानी भर गया है ।और पानी निकलने का कोई जरिया नही है अब अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि जब वी वीआईपी मार्ग का ये हाल है तो सूबे में आम जगहों का क्या हाल होगा।जनता,
राहगीरों की परेशानी किसी को दिखाई नही दे रही और तो और नाहीं नगर निगम के किसी अधिकारी ने कोई खबर ली है।अब भी अगर सम्बंधित विभाग ने कोई काम नही किया तो आने वाले मानसून के मौसम में जनता को माथा पीटना तय है।
सोनू खान




Comments
Post a Comment