कपल की सेल्फी लेने के दौरान हो गई मौत...
नागपुर के वेना डैम में रविवार को सेल्फी लेने के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 11 लोग नाव पर सवार होकर डैम में घूम रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक नाचते-गाते सेल्फी लेने लगे, जिससे नाव का बैलेंस बिगड़ा गया और यह दुर्घटना घटी। हालांकि, यह इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले भी सेल्फी के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। आज हम आपको 7 ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं।
पुर्तगाल का काबो दा रोका शहर टूरिस्ट्स के लिए काफी पॉपुलर है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए हर साल काफी संख्या में पर्यटक आते हैं और सेल्फी लेते हैं। कुछ समय पहले पोलैंड का रहने वाला एक कपल यहां घूमने आया था। दोनों मस्ती करते हुए सेल्फी ले रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और करीब 100 मीटर नीचे गहरे खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि साल 2014 में जिस वक्त यह घटना घटी, उनके दोनों बच्चे भी मौजदू थे।


Comments
Post a Comment