योग गुरु महिलाओं से बोले मोक्ष के लिए शारीरिक सम्बन्ध बनाओ


नई दिल्ली। मुंबई में SHIVOM TEERTH YOGA ACADEMY के नाम से योग अकादमी चलाने वाले योग गुरू शिवराम राउत को पुलिस ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। योग गुरू पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वो योग सिखाने के दौरान घिनौनी हरकतें करता था एवं कहता था कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मोक्ष प्राप्त होगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी योग गुरु शिवराम  की आरके मार्ग स्थित एक स्कूल में शिओम तीर्थ के नाम से योग एकेडमी है। पीड़ित महिला के अनुसार बीते नवंबर 2016 से योग करने के बहाने आरोपी पीड़िता के साथ छेड़खानी करता था। आरोपी ने पीड़िता से कई बार मोक्ष दिलाने के लिए शारीरिक संबंध की बात भी कही थी।
आरोपी की छेड़खानी से परेशान महिला ने जब इसका विरोध किया तो गुरु ने गलती से हुआ बोलकर बात को टाल दिया। विरोध करने के बाद भी जब छेड़खानी नहीं रुकी तो पीड़िता ने सारी बात अपने पति को बताई। बात सुनकर गुस्साए पति ने पीड़िता के साथ जाकर इस बात की शिकायत आरके मार्ग पुलिस थाने में कर दी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी योग गुरु के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शिओम तीर्थ एकेडमी में योग सीखने वाली 5 अन्य महिलओं ने भी छेड़खानी का आरोप लगाते हुए आरोपी गुरु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने