खेत मे मेड़ काटने के विवाद को लेकर चचेरे भाई को ही कुल्हाड़ी से काट डाला ,आरोपी फरार



रायबरेली । सलोन थाना क्षेत्र में खेत मे  मेड़ काटने के विवाद को लेकर युवक ने अपने सगे चाचा के लड़के को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। क्षेत्र के ग्राम सभा पूरे कुशल मजरे करेमुआ निवासी संदीप कुमार यादव 17 पुत्र राम सजीवन यादव अपने खेत में सोमवार को पानी लगाने के बाद खेत में दवा का छिड़काव किया था। मंगलवार की सुबह परिवार के ही चंद्र प्रकाश उर्फ मिंटू पुत्र पुत्ती लाल ने खेत का मेड काटकर पानी अपने खेत में काट लिया।
 इसी बात की शिकायत को लेकर युवक आरोपी के घर गया था। जिसके बाद खून के  मिंटू ने घर से कुल्हाड़ी निकालकर अपने सगे चाचा के लड़के को मौत के घाट उतार दिया। वहीं बेटे को बचाने दौड़े पिता को भी आरोपी युवक ने दौड़ा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अरोपी युवक भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश देते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया|

 रिपोर्ट महताब खान

Comments

Popular posts from this blog

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन