बिना कंडोम के कर सकेगें सेक्स,यह दिलायेगा छुटकारा

कंडोम से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी है। खासतौर पर पुरुषों को जो कंडोम का इस्तेमाल करके  परेशान थे और स्वयं के लिए लम्बे समय तक काम करनेवाले गर्भनिरोधक दवाइयाँ तलाश रहे थे। अमेरिका के शोधकर्ताओं ने ऐसी खोज कर ली है, जिससे साल भर तक आप धड़ल्ले से बिना कंडोम का इस्तेमाल किए हुए सेक्स कर सकते हैं।
फिलहाल पुरुषों के गर्भनिरोधक का काफी कम विकल्प उपलब्ध है जिसमें कंडोम और नसबंदी प्रमुख हैं। जहां कंडोम बड़ी आसानी से सर्वत्र उपलब्ध है और सही तरीके से प्रयोग करने पर कई बीमारियों से भी बचाता है वहीं इसके प्रयोग के बावजूद सालाना 18 फीसदी गर्भवस्था दर देखी गई है।
कंडोम से छुटकारा दिलाएगा ये एक इंजेक्शन
वहीं, पुरुष नसबंदी काफी प्रभावी है, लेकिन यह एक स्थायी समाधान है। अभी तक पुरुषों के लिए ऐसा कोई गर्भनिरोधक उपलब्ध नहीं है जो लंबे समय तक चले, लेकिन स्थायी न हो। खरगोशों पर किए गए अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि इसका असर एक साल तक रहता है।
शोध प्रमुख व अमेरिका के शिकागो स्थित इलीनोइस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डोनाल्ड वाल्लर का कहना है, “खरगोश पर किए गए प्रयोग के दौरान मिले नतीजे उम्मीद से बेहतर थे। वेसल जेल बहुत ही तेज गर्भनिरोधक नतीजे देता है जो काफी लंबे समय तक बना रहता है। इस टीके के जो गुण हैं वो मनुष्यों के लिए बनाए जाने वाले गर्भनिरोधक के लिए काफी महत्वपूर्ण है यह शोध बेसिक एंड क्लिनिकल एंड्रोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। वेसलजेल नाम के इस टीके को अमेरिका की एक गैरसरकारी संस्था पारसेमस फाउंडेशन ने विकसित किया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस टीके का मनुष्यों पर परीक्षण जल्द ही शुरू होगा।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने