दुनिया के सब से छोटे 6 साल के हाफ़िज़ मोहम्मद मआज की हुई दस्तार बन्दी
मुदस्सर नज़र गंजडुंडवारा (कासगंज)
उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज के क़स्बा गंजडुंडवारा मोहल्ला बरी थोक निवासी मौलाना मोहम्मद जैनुलआबदीन के बेटे 6 साल के मआज ने कुरआन हिफ़्ज़ कर विश्व रिकॉर्ड बनाकर अपने देश का नाम रोशन किया | बरीथोक निवासी मौलाना जैनुल आबदीन के बेटे हाफिज मोहम्मद मआज के 6 साल की उम्र में कुरआन हिफ़्ज़ करने पर बरीथोक स्थित मदरसा जामियातुल बरकात में एज़ाज़े कुरआन कान्फ्रेन्स का आयोजन किया गया
जिसकी ज़ेरे सदारत मुफ़्ती आफाक अहमद साहब ज़ेरे कयादत सैय्यद शाह मोहम्मद अमान मियाँ बरकाती मारहरा और निजामत कारी ज़ुल्फ़कार साहब ने की कान्फ्रेन्स की शुरुआत गुलाम रज़ा साहब ने कुरआन की आयत सुनाकर की कान्फ्रेन्स में मौलाना नवील अख्तर ने कुरआन की फ़ज़ीलत ब्यान की दूर दराज से कान्फ्रेन्स में शिरकत करने आये मौलवियो ने कुरआन की फ़ज़ीलत ब्यान की 6 साल की उम्र में मोहम्मद मआज के कुरआन हिफ़्ज़ करने पर मुफ़्ती आफाक अहमद साहब और सैय्यद शाह मोहम्मद अमान मियाँ बरकाती ने मआज को पगड़ी बांधकर दस्तार बंधी की और अपनी दुआओ से नवाज़ा|
इस मौके पर मौलाना जैनुलआबदीन ने अपने बेटे मआज को दुआए देते हुए बताया आज बड़े फक्र की बात है मेरे बेटे मआज ने 6 साल की उम्र में कुरआन हिफ़्ज़ कर विश्व रिकॉर्ड बनाकर हिन्दुतान का नाम रोशन किया है उन्होंने बताया उनका बेटा मआज शुरू से ही दिमाग का तेज़ है उसने 4 साल की उम्र में कुरआन मुक्कमल कर लिया था मेने सोचा में अपने बेटे को दीनी तालीम के साथ साथ दुनियाबी तालीम में आई एस बनाऊंगा उन्होंने लोगो से जानकारी करना शुरू कर दी एक दिन अचानक मआज ने मुझे कुरान की आयत हिफ़्ज़ कर सुनाई मेने सोचा अल्लाह कुछ और चाहता है जिस उम्र में बच्चे सही से स्कूल नहीं जा पाते है उस उम्र में इसने कुरआन हिफ़्ज़ कर अपने ज़िले व् देश का नाम रोशन करके दिखाया में इस बच्चे को आई ए एस बनाना चाहता हूँ जिससे यह अपने देश की सेवा कर सके| मौलाना जैनुलआबदीन ने प्रोग्राम में शिरकत करने आये सभी का शुक्रिया अदा किया| इस मौके पर मुफ़्ती नवील अख्तर, मौलाना आसिफ,सैय्यद मुस्तफा अली, सैय्यद ओसाफ् अली मौलाना मिंजरुल इस्लाम, मौलाना कमरूज़मा खां रजवी,ने प्रोग्राम में शिरकत कर बच्चे को दुआओ से नवाज़ा

Comments
Post a Comment