जिस लड़के की आपत्तिजनक पोस्ट ने बंगाल को झुलसा दिया उसी लड़के के परिवार को मुसलमानों ने बचाया और दे रहे हर तरह की सहूलत

सोशल मीडिया पर पैगंबर मुहम्मद (सल्ल.) के खिलाफ आपतिजनक पोस्ट से भड़की हिंसा के कारण पश्चिम बंगाल लगातार हिंसा की आग में झुलस रहा है. बावजूद इसके मुस्लिमों ने सब्र का दामन नहीं छोड़ा.

ये विवादित पोस्ट 17 साल के शौभिक नाम के युवक ने की थी, जिसके कारण बादूड़िया, बशीरहाट, देगंगा जैसे इलाकों में हिंसा भडक गई. हालांकि इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने शोभिक के घर में आग लगा दी.

ऐसे में पड़ोस में रह रहे मुस्लिमों ने न केवल शोभिक के परिवार को बचाया बल्कि उन असामजिक तत्वों से उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की.

वहीँ घर में लगी आग को बुझाने के लिए मस्जिद से ऐलान किया गया, जिसके बाद मुस्लिम युवाओं ने उनके घर में लगी आग को बुझाई.

सोशल मीडिया के जरिये बशीरहाट की एक तस्वीर सामने आई है,जहाँ पर हिंसा के बाद दोनों समुदायों के लोग मिलकर रह रहे हैं और खाना बनाकर खा रहे हैं

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने