शहर कोतवाली के सोनियाँ नगर में निजी स्कूल में जबरन कब्जा करने आये दबंगो ने महिला को पीटा


रायबरेली ।शहर के सोनियाँ नगर स्थित राजीव गांधी बाल विद्या मंदिर में आज छुट्टी के दिन सुबह सुबह हंगामा मच गया ।जब फुर्सतगंज थाना के केसरिया बतोरा गाँव के कुछ लोग स्कूल में घुस आये और समान निकालकर बाहर करने लगे । जिसका विरोध स्कूल प्रबन्ध के घर की महिलाओ ने किया जिस पर दबंगो ने सीता यादव पत्नी स्व0 शिव लाल को लात घुसो से मारा पीटा इस मारपीट में सीता का कान तक फट गया ।घटना की जानकारी 100 न0 पर पुलिस को दी गई ।पुलिस ने मौके पर पहुच कर विवाद कर रहे राम सुंदर ,गोपाल व कृष्ण कुमार को पूछताछ के लिये कोतवाली ले आयी है । वही स्कूल प्रबन्धक ने बताया कि विपक्षी परिवार के ही है उनका सन 1997 में बटवारा हो गया था ।जिसके बाद उक्त लोग जबरन उनके स्कूल में कब्जे की नियत से घुस आए और मारपीट करने लगे ।
महताब खान

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई