गौरक्षा के नाम पर मुस्लिम और दलित की हत्याऐं हिंदुत्व के खिलाफ-शिवसेना

देश में गौरक्षा के नाम पर हो रही मुस्लिमों और दलितों की हत्या के मामलें में शिवसेना की प्रतिक्रिया आई है. शिवसेना ने इन हत्याओं को हिंदुत्व के खिलाफ करार दिया है.

शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे एक संपादकीय में कहा गया, ”गोमांस का मामला खाने की आदतों, कारोबार एवं रोजगार से जुड़ा है, इसलिए इस मामले पर एक राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए.” पार्टी ने कहा, ”गोरक्षा करने वाले लोग कल तक हिंदू थे लेकिन वे आज हत्यारे बन गए हैं.”

शिवसेना ने कहा, ”हम इस मामले पर प्रधानमंत्री के अपनाए रख का स्वागत करते हैं. किसी को भी गोरक्षा के नाम पर कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं. लोगों की हत्या करना हिंदुत्व के सिद्धांत के विपरीत है.”

सम्पादकीय में आगे कहा गया कि ‘हम हिंदुत्व को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने के लिए उनका (मोदी) धन्यवाद करते हैं. उन्हें अब गोमांस पर एक राष्ट्रीय नीति पेश करनी चाहिए ताकि तनाव कम हो सके.”

Comments

Popular posts from this blog

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन