फर्रुखाबाद-दो सगी बहनों को आकाशीय बिजली ने लिया अपनी आगोश में एक की मौत


फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम कुईया संत निवासी दो सगी बहनों पर आकाशीय बिजली गिर गयी | जिससे बड़ी बहन की मौत हो गयी जबकि छोटी जख्मी हो गयी|
रविवार को हुई बरसात के दौरान ख़ुशी राम की 12 वर्षीय पुत्री खुशबु व 8 वर्षीय पायल नहा रही थी| तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली दोनों पर गिर गयी| जिससे खुशबु की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पायल जख्मी हो गयी| घटना की जानकारी होने से हडकंप मच गया| खुशबु की माँ अनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
खुशबु कक्षा आठ की छात्रा थी| खुशबु के पिता ट्रक चालक है| घटना के बाद उनके घर पर देखने वालों का तांता लग गया| घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार गजेन्द्र सिंह व थानाध्यक्ष वीर पाल तोमर मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने