रायबरेली-आखिर पुराने जिला विधालय निरीक्षक ने विधालय निरीक्षक को चार्ज क्यों नहीं दे रहे



रायबरेली जनपद के पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव बेसिक शिक्षा में संबद्ध होने के बावजूद भी कुछ आला अधिकारियों के शह पर तथा जिले के कुछ नेताओं की चरण वंदना से जनपद को छोड़ना नहीं चाह रहे हैं. लगभग एक सप्ताह से अधिक का समय हो रहा है नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली जी जो बदायूं जनपद में डाइट के उपप्राचार्य पर थे, रायबरेली जनपद का नया जिला विद्यालय निरीक्षक शासन ने बना कर भेजा है को अभी तक चार्ज नहीं दिये हैं . सरकारी गाड़ी और ड्राइवर अपने साथ अपनी निजी संपत्ति मानकर अवैधानिक तरीके से प्रयोग कर रहे हैं.
डिस्पैच रजिस्टर अपने पास घर में रखे हुए हैं. जब नए जिला विद्यालय निरीक्षक 2 जुलाई को कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं तो पुराने जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव डिस्पैच रजिस्टर एवं सरकारी गाड़ी अपने पास किस अधिकार के तहत रखे हुए हैं. इसका जवाब जिले के आला अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं . जनपद में 22 राजकीय विद्यालयों ,46 अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारी जुलाई के इस महीने में जिसमें बहुत सारे आवश्यक खर्चे जुड़े होते हैं
जैसे - कमरे का किराया, दूधवाले का पैसा, पेपर वाले का पैसा, बिजली का बिल, बच्चों की फीस, बच्चों की ड्रेस, कृषि कार्य से संबंधित मजदूरी आदि- आदि वेतन निर्गत होने में विलंब होने  से परेशानी की ओर बढ़ रहे हैं.
क्या ये पुराने जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव की  सहरंगई  या दबंगई है समझ में नहीं आ रहा है . उन्हें चार्ज देने में इतना विलंब होने से ऐसा प्रतीत होता है कि दाल में कुछ काला है.

Comments

Popular posts from this blog

मीट फैक्ट्री और बूचड़खाना संचालकों की नींद उड़ गई

जीएसटी को लेकर भाजपा के खिलाफ हुए भाजपाई तो फिर आम व्यापारी कैसे होगा संतुष्ट?

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन