रायबरेली बछरांवा जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी डंडे कुल्हाड़ी भाई ने सगे भाई को मौत के घाट उतारा एक भाई को किया घायल
खेत मे मेड़ काटने के विवाद को लेकर सगे भाई को ही कुल्हाड़ी से काट डाला ,आरोपी फरार
रायबरेली थाना बछरांवा क्षेत्र के भक्तिन खेड़ा मजरे पस्चिम गांव मे भाई ने अपने सगे भाई को लाठी डंडो से पीट पीट कर मार डाला बताते चलें की राकेस कुमार यादव अपने खेत मे बारिश का पानी भर जाने के कारण पानी निकालने के लिये मंगलवार 4/7/2017 सुबह 8:00 बजे खेत गया हुआ था दूसरे भाई का खेत भी बगल मे था जैसे ही मेड़ काटने लगा वैसे ही राकेस कुमार के सगे भाई रमेश कुमार यादव ने अपने भाई पर लाठी डंडो से हमला कर दिया चीख पुकार सुनकर दोनो भाइयों के लड़के भी आ गये रमेश कुमार के 2 लड़के कुल्हाड़ी लेकर अपने चाचा पर हमला कर दिया पिता को मार खाता देख शुभम बचाने गया उस पर भी हमला कर दिया जिसमे राकेस कुमार यादव उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई और शुभम यादव पुत्र राकेस कुमार यादव उम्र 17 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया जिसे उपचार के लिये लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है मारने के बाद तीनो आरोपी 1 रमेश यादव 2 प्रमोद यादव पुत्र रमेश यादव 3 विनोद यादव पुत्र रमेश यादव मौके से फरार हो गये
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश देते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया|
रिपोर्ट महताब खान

Comments
Post a Comment