खुलासा: भाजपा मंत्रियों ने कराया था आनंदपाल का फ़र्ज़ी एनकाउंटर


नई दिल्ली। आनंदपाल एनकाउंटर मामले में उनके वकील एपी सिंह ने राजस्थान के चार मंत्रियों पर बड़ा आरोप लगाया है। एपी सिंह ने दावा किया है कि राजस्थान सरकार के 4 मंत्रियों के साथ आनंदपाल के गहरे संबंध थे। आनंदपाल के पास इन सभी के राज थे।

सियासत की रिपोर्ट के अनुसार एपी सिंह ने कहा कि इन्ही मंत्रियों ने अपने राज खुलने के डर से आनंदपाल को सरेंडर नहीं करने दिया और पूरी प्लानिंग के साथ उनका फर्जी एनकाउंटर करवाया।

पत्रकारों से बातचीत में एपी सिंह ने बताया कि इन मंत्रियों के सारे राज उनके पास रिकार्डिंग, टेलीफोन डिटेल और सीडी के रूप में मौजूद है, जिसके डर के चलते ही इस फर्जी एनकाउंटर की सरकार सीबीआई जाँच नहीं करवाने देना चाहती।

उन्होंने कहा कि उनके  पास मौजूद सभी सबूतों को वह पहले अदालत में पेश करेंगे और उसके बाद जनता के सामने रखेंगे।

इसके साथ उन्होंने बताया कि इस मामले के चलते उन्हें भी जान का खतरा है क्योंकि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।

एपी सिंह ने बताया कि पिछले एक साल में उन्होंने आनंदपाल को सरेंडर करवाने के काफी कोशिशें की, जिसके चलते उन्होंने खुद राज्यपाल और गृहमंत्री से मुलाकात भी की।

उनका कहना है वह सरकार के भरोसे ना रहकर मीडिया के सामने अगर आनंदपाल का सरेंडर करवा देते तो आज आनंदपाल जिंदा होता।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने