अपटाकांड के मास्टर माइंड को रायबरेली पुलिस ने शहर से किया गिरफ्तार


रायबरेली ऊंचाहार – 26 जून की शाम क्षेत्र के अपटा गाँव मे पाँच ब्राह्मण नवयुवकों का हुआ नरसंहार की साजिश रचने वाले को पुलिस ने रविवार की रात रायबरेली शहर के रतापुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस की माने तो घटना की साजिश रचने वाला शिव कुमार यादव निवासी गाँव लबेदवा रतापुर मे था और अपने कुछ साथियों का इंतजार कर रहा था | पुलिस को सूचना मिली तो ऊंचाहार कोतवाल सुरखाब खान ने उसे दबोच लिया | पुलिस ने फिलहाल उसके कब्जे से मोबाइल फोन और कुछ कागजात बरामद किया है | सोमवार को पुलिस ने उसको न्यायालय मे पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है |
एक पूर्व विधायक के संरक्षण मे था सजिसकर्ता
ऊंचाहार – पुलिस ने शिव कुमार यादव की गिरफ्तारी मे जो भी कहानी बनाई हो लेकिन सच पुलिस की गिरफ्तारी फर्द से जुदा है |
यह गिरफ्तारी बढ़ते दबाव के चलते एक समझौते के तहत हुई है | जानकार सूत्र बताते है कि आरोपी एक पूर्व विधायक के संरक्षण मे था | शासन से उसकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बन रहा था | ऐसे मे पुलिस पूर्व विधायक से अनुनय विनय करने लगी और गुप्त समझौते के तहत शिव कुमार को पुलिस कि सुपुर्दगी मे दे दिया गया | पुलिस कि कहानी इसलिए भी गलत है क्योकि शिव कुमार कि सफारी जीप पुलिस ने नहीं बरामद की है | उसके पास लाइसेंसी असलहा भी है | जिसे पुलिस ने अभी तक कब्जे मे नहीं लिया है |
कॉल डिटेल बता रही है , साजिश की कहानी
ऊंचाहार – घटना को लेकर शिव कुमार यादव की संलिप्तता को लेकर कई सवाल किए जा रहे है | लेकिन सच क्या है यह उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल बता रही है |
नरसंहार का मुख्य आरोपी राजा यादव से शिव कुमार के घनिष्ठ संबंध थे | और राजा यादव को शिव कुमार ही संरक्षण देता रहा है | घटना के समय दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल को पुलिस ने खंगाला है | जिसमे घटना के समय से एक घंटा पहले से लेकर राजा यादव की गिरफ्तारी तक कुल 63 बार दोनों मे बात हुई है | शाम को करीब सात बजे से लेकर रात 12 बजे तक दोनों मे लगातार वार्ता होती रही है | यही नहीं प्रदेश के एक मंत्री के करीबी से भी राजा यादव ने इस दौरान तीन बार बात की है | घटना को लेकर क्या साजिश रची गयी थी यह तो वही दोनों जानते है लेकिन शिव कुमार यादव और राजा यादव 26 जून की शाम से हर पल फोन के द्वारा संपर्क मे रहे है |
गाँव के सील हुए रास्ते , चप्पे चप्पे पर नाकेबंदी
ऊंचाहार – अपटा गाँव मे शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त है | सोमवार को भी गाँव जाने वाले सभी रास्ते सील थे और चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था |
सोमवार को अपटा गाँव दो सियासी दल के लोग आने वाले थे | जिसमे एक समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल था जबकि दूसरी ओर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के आने का कार्यक्रम था | जिसको देखते हुए पुलिस ने गाँव मे सखती बढ़ा दी थी | गाँव के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था | गाँव की गलियाँ सुनी थी | गाँव के लोग अपने अपने घरों मे समान्य कामकाज कर रहे थे | भूसई का पुरवा गाँव मे घटना के वादी देवेश शुक्ल की ससुराल मे दो पुलिस के सिपाही लगाए गए है | दोनों सिपाही अपने असलाहों को चारपाई के एक किनारे रखकर आराम कर रहे थे | देवेश के ससुर शिव मूर्ति तिवारी और उनकी पत्नी निशा देवी भी सामान्य कामकाज मे व्यस्त रहे | पूरे क्षेत्र मे इस बात को लेकर उत्सुकता बनी रही कि आज अपटा गाँव मे क्या होने वाला है

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने