नोटबंदी की तरह जीएसटी भी देश में पैदा करेगी अराजकता: ओवैसी


नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स यानी GST लागू होने से उसी तरह की अराजकता फैलेगी जिस तरह नोटबंदी के दौरान फैली थी.

ओवैसी ने कहा, ‘सरकार जल्दबाजी कर रही है. मुझे दिखता है कि इससे अराजकता होगी…जब नोटबंदी की गई थी तो उससे अराजकता हुई थी क्योंकि कोई उचित योजना नहीं बनाई गई थी. इस बार भी, सरकार जल्दबाजी कर रही है और इससे अराजकता होगी.’

गौरतलब रहें कि पिछले साल 8 नवम्बर की मध्यरात्रि को पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में चल रहे 500 व 1000 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसके बाद देश में रातों रात अफरा तफरी का सा माहौल हो गया था.

ओवैसी का दावा है कि आर्थिक और टैक्स विशेषज्ञों ने भी जीएसटी के बारे में बहुत ज्यादा चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इसे लागू करने के लिए कोई उचित योजना नहीं बनाई गई है.

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने