हर बक़्त मोदी मोदी रटने वाले बेशर्म भक्त PM मोदी को डुबो देंगे


भाजपा की सहयोगी दल शिवसेना ने पार्टी को चेताया है कि हर समय ‘मोदी मोदी’ का नारा लगाने वाले बेशर्म भक्त प्रधानमंत्री मोदी को डूबो देंगे। यह बात शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ के संपादकीय में कहा कहा है।

शिवसेना ने संपादकीय में शुक्रवार को लिखा, “आज, देश ऐसे नीच लोगों से सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहा है…..ये जो ‘मोदी-मोदी’ चिल्लाने वाले ढीठ लोग हैं, वास्तव में प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

इसके बाद अखबार ने लिखा, “बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) में दो दिन पहले भाजपा के पार्षदों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए थे और शिवसेना के पार्षदों ने जवाब में ‘चोर है-चोर है’ का नारा लगाया था। जिन्होंने सेना के शेरों को चुनौती दी, उन्हें ‘कान के नीचे’ खींचकर जवाब दिया गया।”

फिर इसके आगे लिखा गया है, “हमने मोदी का हमेशा प्रधानमंत्री के रूप में सम्मान किया है..उनका नाम लोगों के बीच गर्व पैदा करना चाहिए, लेकिन इस तरह के सनकी तरीके से नहीं।”

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांदी का जिक्र करते हुए संपादकीय में लिखा गया है, “उस वक्त उनके (इंदिरा गांधी) भक्त भी ‘भारत ही इंदिरा है’ का नारा लगाने लगे थे। इसके बावजूद उन्हें चुनावों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। उनके भक्तों ने ही उन्हें डूबो दिया था।”

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने