सिपाही ने शादी का झांसा दे कर युवती से बनाए शारीरिक सम्बन्ध

फर्रुखाबाद- थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सिपाही द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाने की शिकायत की| एसपी ने जाँच कर कार्यवाही के आदेश दिये है |


युवती ने एसपी से की गयी शिकायत में कहा है कि जनपद बाराबंकी दरियाबाद बिलौरी निवासी युवक उसके घर आता-जाता था| तभी दोनों की आंखे चार हो गयी| सिपाही ने उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध भी बनाये| युवक सीतापुर में पुलिस में तैनात है| युवती ने आरोप लगाया की सिपाही 28 मई को छुट्टी लेकर आया और रेलवे रोड स्थित एक होटल में उसे बीबी की तरह रखा| उसके बाद वह 29 मई को चला गया|

पीड़िता का आरोप है कि वह बीते 29 जून को सिपाही से फोन पर बात हुई तो उसने विवाह करने से ही मना कर दिया | पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र ने बताया कि शहर कोतवाली प्रभारी अनूप निगम को जांच कर ऊचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये है|

मोहम्मद अकील
व्यूरो चीफ केअर ऑफ मीडिया

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने